रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम पुलिस थाना ने पीड़ित के खाते से गायब हुए ₹6358 कराए वापस, पीड़ित ने दिया धन्यवाद
पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम पुलिस थाना ने रविवार दोपहर 12बजे पीड़ित के खाते से गायब 6358 रुपये वापस करवा दिए,इसको लेकर पीड़ित ने पुलिस को धन्यवाद दिया है,साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र ने आवेदक गौरव यादव पुत्र छब्बू यादव निवासी ऊंचगांव जिला वाराणसी के खाते से गये 6358 रुपये वापस करवा दिए।