रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगंज स्थित लायन्स क्लब भवन में हार्टफुलनेस का कार्यक्रम आयोजित हुआ, 20 महिलाएं रहीं मौजूद
रॉबर्ट्सगंज स्थित लायंस क्लब भवन में रविवार सुबह 11 बजे हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम का आयोजन,हुआ जिसमें 20 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बता दें कि यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। कार्यक्रम में एडवांस योगा ट्रेनर्स अनीता गुप्ता सहित 20 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि एडीजे अर्चना रानी ने कहा कि सुखमय जीवन जीने के लिए हार्टफुलनेस ध्यान जरुरी है।