दतिया नगर: पुरानी हाऊसिंगल बोर्ड कॉलोनी में गोदाम में आग, दो किमी दूर तक दिखा धुआं, शॉर्ट सर्किट से हादसा
शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सोमवार दोपहर कारीब 03 बजे के आसपास अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। कॉलोनी में स्थित एक मकान के अंदर बने गोदाम से उठती आग की लपटें कुछ ही मिनटों में तेज होती गईं और धुआं दो किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और खुद भी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।