दतिया नगर: मध्य प्रदेश के मंत्री राकेश शुक्ला ने दतिया में श्री पीताम्बरा पीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना
मध्य प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सोमवार दोपहर 01 बजे अलप्रवास पर दतिया पहुँचे। जहाँ पर भाजपा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने माँ पीताम्बरा पीठ पहुँचकर माई के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया। इस दौरान वह पूरी तरह माई की भक्ति में लीन रहें।