दतिया नगर: दतिया मेला में उमड़ी भीड़: झूले, स्वाद और खरीदारी ने खींचा ध्यान, मौत के कुएँ के करतबों ने बढ़ाई धड़कनें
शहर में इन दिनों एक शानदार मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला नई जेल बनने वाली जगह पर लगा है, जहाँ बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। मेले में झूलों की तो सबसे ज़्यादा भीड़ रहती है, खासकर मौत का कुआँ, जो अपनी हैरतअंगेज़ करतबों के कारण सबका ध्यान खींचता है। बच्चों के लिए यहाँ विशेष प्रकार के झूले हैं, जो उन्हें बेहद खुश कर देते हैं।