फिरोजाबाद ADO पर लगे गलत आरोपों का विरोध, समूह सखियों ने DM को दिया ज्ञापन
CLF के फंड और मानदेय की निष्पक्ष जांच की मांग
फिरोजाबाद। ब्लॉक शिकोहाबाद में तैनात ADO धर्मेन्द्र पर कुछ महिलाओं द्वारा गलत आरोप लगाकर ट्रांसफर कराने की कोशिश के विरोध में आज समूह सखियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
समूह सखियों का कहना है कि हम शिकोहाबाद ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में समूह सखी और अन्य पदों पर कार्यरत हैं। ADO धर्मेन्द्र पर आरोप लगाने वाली सभी महिलाएं CLF क्लस्टर संगठन की पदाधिकारी हैं। आरोप है कि CLF में आने वाले फंड और समूह सखियों का मानदेय इन पदाधिकारियों द्वारा स्वयं निकाल लिया जाता है।
जब ADO ने समूह सखियों की लिस्ट और मानदेय से संबंधित दस्तावेज मांगे तो CLF पदाधिकारियों ने लिस्ट देने से इनकार कर दिया और ADO का ट्रांसफर कराने की धमकी दी। समूह सखियों ने पत्र में लिखा है कि कुछ समूह सखियां इन पदाधिकारियों के संपर्क में हैं, इसलिए समय से मानदेय मिल जाता है, लेकिन अन्य समूह सखियों को मानदेय नहीं मिल पा रहा।
ज्ञापन में समूह सखियों ने मांग की है कि CLF में आए फंड और मानदेय की जांच कराई जाए और सभी समूह सखियों का बकाया मानदेय दिलाया जाए। पत्र पर चंदऊ, चमरोली, अलापुर, निहालपुर, सादूपुर, राजोपुरा, अलीटादेवी, अर्चना, सुधा, सुनीता सहित कई गांवों की समूह सखियों के हस्ताक्षर हैं।
मामले के बाद ब्लॉक में चर्चाएं तेज हैं।
#Firozabad #Shikohabad #ADO #CLF #SamuhSakhi #DMFirozabad #UPNews #ANNNews @highlight
---