हलसी: हलसी थाना में रोल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया
मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे हलसी थाना में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इसमें पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों, लंबित कांडों के अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति की समीक्षा की गई.मामलों के समयबद्ध निष्पादन, गश्ती व्यवस्था सुदृद्ध करने तथा आमजन से बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया.