गिद्धौर: चतरा: लापता पशु चिकित्सक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव
जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां घर से लापता एक पशु चिकित्सक का शव झाड़ियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गंधरिया बहराकोचा गांव निवासी जोगेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो चतरा में पशुपालन विभाग में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वे शाम करीब छह बजे घर आए थे और थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकले, लेकिन वापस नहीं आए। रातभर पर