सिमडेगा: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस आक्रोशित, सिमडेगा में केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
मनरेगा का नाम बदलने पर सिमडेगा कांग्रेस आक्रोशित होकर शहर में आक्रोश मार्च का आयोजन किया। बुधवार को 1:30 बजे आयोजित आक्रोश मार्च में कांग्रेसियों ने कचहरी के पास शुरू कर कर शहर का भ्रमण किया ।मौके पर कहा गया कि महात्मा गांधी के नाम को भाजपा की सरकार मिटाने का प्रयास कर रही है ,जो होने नहीं देंगे और उसी को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रही है।