सिमडेगा: सिमडेगा में कंबाइंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन द्वारा क्रिसमस कार्निवल यात्रा का आयोजन, उमड़ी भीड़
कंबाइंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन सिमडेगा द्वारा बुधवार को दिन के 1:00 बजे अल्बर्टा का स्टेडियम सिमडेगा से क्रिसमस कार्निवल यात्रा का आयोजन हुआ। मौके पर फादर किशोर लकड़ा के द्वारा आशीष के साथ इसकी शुरुआत की ।इसके बाद पूरे शहर का भ्रमण करते हुए लाइव गीतों के साथ नाचते झूमते गाते हुए लोगों ने क्रिसमस का आनंद उठाया।