सिमडेगा में आगामी क्रिसमस पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार की दोपहर करीब 12बजे अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय, सिमडेगा में क्रिसमस कार्निवल के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिमडेगा ईसाई युवक संघ तथा क्रिसमस कार्निवल समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।