रामगंजमण्डी: सहरावदा से तस्करी के लिए गुजरात ले जाई जा रही 20 लाख की अवैध शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, 241 पेटियां की गईं जब्त
रामगंजमंडी के मोड़क थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लाख कीमत की अवैध शराब को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने 241 अवैध शराब की पेटियों के साथ तस्करी में काम लिए जा रहे ट्रक को जब्त कर एक आरोपी को सहरावदा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रमेश कुमार जाट जिला बाड़मेर के नरसाली नाड़ी गांव का निवासी है।