रामगंजमण्डी: अलोद में मंत्री दिलावर ने संपर्क स्मार्ट स्कूल प्रोग्राम का उद्घाटन किया, 66 स्कूलों में स्मार्ट TV और डिवाइस दिए
अलोद में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में संपर्क स्मार्ट क्लास स्कूल प्रोग्राम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के तहत फाउंडेशन विधानसभा क्षेत्र के सरकारी 66 स्कूलों में 43 इंच के स्मार्ट टी वी तथा 113 स्मार्ट डिवाइस दिए गए। इस दौरान संबंधित स्कूलों के शिक्षकों का भी प्रशिक्षण किया गया।