रामगंजमण्डी: सुकेत में कब्रिस्तान के रास्ते पर किया गया अतिक्रमण, नगर पालिका की टीम ने गुमटी हटाकर रास्ते को कराया अतिक्रमण मुक्त
रामगंजमंडी के सुकेत नगर पालिका अतिक्रमण दस्ते ने कब्रिस्तान के रास्ते मे हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अतिक्रमण टीम शुक्रवार शाम करीब 4 बजे जेसीबी मशीन लेकर टँकी तिराहा स्थित कब्रिस्तान के रास्ते पर पहुचीं। जहां टीम ने अतिक्रमी द्वारा रास्ते मे रखी हुई गुमटी को हटाकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया।