रामगंजमण्डी: न्यामतखेड़ी पुलिया की सुरक्षा दीवार से टकराकर 10 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत व दूसरा युवक हुआ गंभीर घायल
रामगंजमंडी के धरनावद रोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान बाइक पर दो युवक सवार थे। जिनमें से एक कि मौके पर ही मौत गई, जबकि दूसरा गम्भीर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे लोग मौके पर पहुचें। जिसके बाद दोनों को रामगंजमंडी अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को म्रत घोषित कर दिया।