रामगंजमण्डी: ठेका कर्मचारियों की पालिका परिसर में बैठक, 4 अप्रैल से लौटेंगे काम पर, वेतन की मांग को लेकर किया था कार्य बहिष्कार
रामगंजमंडी में नगर पालिका ठेका कर्मचारियो द्वारा संस्था में नियुक्ति देकर पूरे वेतन के भुगतान को शुरू करने की मांग को लेकर बीते मंगलवार को किए गए कार्य बहिष्कार के चलते गुरुवार शाम करीब 6 बजे वाल्मिकी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा के नेतृत्व में एक आवश्यक बैठक का आयोजन पालिका परिसर में किया गया।