रामगंजमण्डी: नवरात्रि पर रामगंजमंडी में निकली चुनरी यात्रा, बिजासन माता को अर्पित की गई 11 फीट की चुनरी
रामगंजमंडी में नवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे महिला मंडल ने भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया। यात्रा शिव मानस मंदिर से शुरू होकर गोवर्धनपुरा स्थित बिजासन माता मंदिर पहुंची। जिसमे मां काली, मां दुर्गा और मां सरस्वती की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। बालिकाओं ने मां भद्रकाली की झांकी को विशेष रूप से सजाया।