लालगंज: अतिक्रमित और विवादित भूमि पर बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन देने का मामला चर्चा में
लालगंज नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ में अतिक्रमित एवं विवादित भूमि पर बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन दिए जाने का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। नगर परिषद के बस स्टैंड की विवादित और अतिक्रमित जमीन पर बिजली विभाग ने बाकायदा कनेक्शन उपलब्ध कराया था। बताया जा रहा है कि उक्त भूमि पर न सिर्फ बिजली कनेक्शन दिया गया, बल्कि बिजली विभाग की ओर से मीटर भी लगाया गया था।