किशनगंज: पांचगांछी गांव में तेंदुए से हमले की खबर आ रही थी। इसी सिलसिले में मामले की जानकारी लेने के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी चंचल प्रकाशम गांव में जा कर के लोगों से स्वयं बातचीत किए और यह पाया कि तेंदुए से हमले की खबर सही नहीं है। ग्रामीणों से बात करके यह पता चला कि यह एक civet cat की प्रजाति है जिसे आम भाषा में बम बिलार भी कहा जाता है। यह बिल्ली के तरह का जानवर होता है जिसका खाल थोड़ा बहुत तेंदुए से मिलता जुलता है। इस जानवर से जान की कोई क्षति होने की संभावना नहीं है। यह बहुत ही शर्मिला प्रजाति होता है और खुद के बचाओ में इसके नजदीक जाने पर थोड़ा बहुत नाखून से खरोच देता है । लोगो को इसके बारे में बताया गया है। उनसे यह भी कहा गया है कि बच्चों को इससे दूर रखे अगर यह कही दिखता हैं तो इसे भाग जाने का रास्ता दे और इसका पीछा नहीं करें।
एहतियात के तौर पर पंचगांछी गांव में इसको पकड़ने के लिए पिंजड़ा और जाल भी लगाया जा रहा है ।आम लोगो से अपील है कि अफवाह न फैलाएं और दिखने पर जानवर के नजदीक नहीं जाए और बच्चों को इससे दूर रखे।
गौरतलब है कि पिछले दो दिन से 6 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया गया है जिसके बाद लगातार वन विभाग की टीम नजर बनाई हुई है।
Dighalbank, Kishanganj | Oct 2, 2026