किशनगंज: महात्मा गाँधी जयंती के अवसर जिलांतर्गत जीविका दीदियों ने रिफॉर्म दिवस शुभारंभ के रूप में मनाया।
जीविका डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि जीविका दीदियाँ इस अवसर पर ग्राम सभाओं के माध्यम से नागरिक केंद्रित सुधारों, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता, ग्राम सभाओं के माध्यम से संबंधित पहलों को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करने जैसे जन भागीदारी के कार्यों में शामिल हुईं।
इस मौके पर जीविका सामुदायिक संगठनों में जीविका के माध्यम से विभिन्न जीविकोपार्जन के साधन अपना कर उद्यमिता से लखपति बनने को लेकर चर्चा की गई।
ग्राम समृद्धि क्षमतावर्द्धन योजना को लेकर जन भागीदारी विषयों पर बैठकें की गई।
गाँव पंचायत के विकास की रूपरेखा पर राय रखी गई। प्रबंधक जीविका गिरीश कुमार दास ने बताया कि जीविका दीदियों द्वारा सामुदायिक संगठनों में नशा मुक्ति शपथ, गाँव में नशा मुक्ति रैली निकली गई।
रंगोली,मेंहदी इत्यादि रचनात्मक तरीके से जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता युवा पेशेवर मिराज ने कहा कि गाँधी जयंती के अवसर पर जीविका दीदियों ने सामूहिक श्रम से स्वच्छता का संदेश दिया।
दीदियों ने सामूहिक रूप से सड़कों, नालियों की साफ-सफाई कार्य किया।
इस मौके पर सामूहिक रूप से पौधरोपण कर जीविका दीदियों ने प्रकृति पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनभागीदारी का संदेश दिया।