बाड़मेर: बाड़मेर जिला कलेक्टर ने महिला पुलिस थाने का किया निरीक्षण
Barmer, Barmer | Jul 30, 2024 बाड़मेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने मंगलवार को महिला पुलिस थाने का निरीक्षण किया उन्होंने पुलिस स्टेशन में स्थापित परामर्श केंद्र को सुसज्जित एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने महिला पुलिस थाना परिसर में स्वागत कक्ष, पुरुष एवं महिला बंदी गृह, महिला डेस्क, परामर्श केंद्र एवं मालखाना का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।