बाड़मेर: सेंट पॉल स्कूल के पास डंपर ने मोटरसाइकल को मारी टक्कर, दो छात्राएं हुई घायल
Barmer, Barmer | Jul 30, 2024 बाड़मेर शहर के सेंट पॉल स्कूल के पास मंगलवार को मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे दो छात्राएं गंभीर घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों छात्राएं कोचिंग की छुट्टी होने के बाद मोटरसाइकिल पर घर जा रही थी। तभी सेंट पॉल स्कूल के पास तेज रफ्तार डंपर ने चपेट में ले लिया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।