बाड़मेर: राजस्थान के CM को मारने की धमकी के बाद ज़िला कारागृह बाड़मेर में चला सर्च-ऑपरेशन
Barmer, Barmer | Jul 30, 2024 राजस्थान सीएम को जेल से जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। इसके बाद बाड़मेर जेल में एएसपी, एसडीएम, डीएसपी सहित थानों की पुलिस ने जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या मोबाइल नहीं मिले हैं। हालांकि जेल में क्षमता से अधिक बंदी है।एएसपी ने कहा कि इसको लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।