बाड़मेर: सियोलो की ढाणी रामपुरा गरल में नव स्वीकृत ट्यूबवेल खुदाई में निकला मीठा पानी, विधायक ने ग्राम वासियों को दी बधाई
Barmer, Barmer | Jul 30, 2024 बाड़मेर में सियाेलो की ढाणी रामपुरा गरल में नव स्वीकृत ट्यूबवेल खुदाई में मीठा पानी प्राप्त हुआ। बाड़मेर विधायक डॉक्टर प्रियंका चौधरी ने ग्राम वासियों को बधाई दी। इस अवसर पर ग्राम वासियों ने गुड बाटकर खुशियां जाहिर की। बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी ने कहा बाड़मेर विधानसभा में जल संबंधित समस्याओं को दूर करेंगे।