बाड़मेर: बाड़मेर सांसद ने मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल के आसपास क्षेत्र में रसायन युक्त गंदा पानी का मुद्दा लोकसभा में उठाया
Barmer, Barmer | Jul 30, 2024 बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने मंगलवार को लोकसभा सदन में संसदीय क्षेत्र का मुद्दा उठाते हुए कहा बाड़मेर मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल के आसपास क्षेत्र में क्रूड तेल दोहन की प्रक्रिया के दौरान निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ का तय मानकों द्वारा उचित तरीके से निस्तारण नहीं होने रसायन युक्त गंदा पानी बोरवेल द्वारा जमीन में डालने की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं।