मझोली: मझौली में गेहूं खरीदी के दौरान 5000 क्विंटल गेहूं गायब, ज़िला कलेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही
मझौली क्षेत्र के पिपरिया ग्राम के वेयरहाउस परिसर में संचालित हो रही भूमि ग्राम संगठन समिति में गेहूं उपार्जन के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई है यहां लगभग 5000 कुंतल गेहूं जो गोदाम में पहुंचा ही नहीं और मौके पर भी नहीं मिला उसे पोर्टल में दर्ज कर लिया गया है। जिला कलेक्टर ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बताया कि मामले में जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई होगी।