आमला तहसील में 12 फ़रवरी को 2 बजे करीब एक युवक को जमीनी विवाद के चलते 7 लोगों ने मिलकर लाठी से मारपीट व तलवार से हमला कर दिया है। जिससे युवक को सिर हाथ पैर पर गभीर चोट आई है. उसका बोरदेही अस्पताल से रेफर किया है. 108 एम्बुलेंस ने उसे अस्पताल लाया है.बोरदेही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है पुलिस मामले की जांच कर रही है।