करनाल: बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर वोटर स्लिप बांटी जा रही है, सेक्टर 12 में बताया रिटर्निंग अधिकारी अनुभव मेहता ने
Karnal, Karnal | Sep 23, 2024 रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करनाल अनुभव मेहता ने बताया कि हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव के लिए आगामी 5 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदाताओं की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को वोटर स्लिप का वितरण किया जा रहा है, ताकि मतदाता को मतदान के दिन किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।