करनाल: हरियाणा रोडवेज की बसों पर लगी प्रचार सामग्री मतदाताओं को कर रही जागरूक, सेक्टर 12 में जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने दी जानकारी
Karnal, Karnal | Sep 23, 2024 उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर हरियाणा राज्य परिवहन मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है। हरियाणा राज्य परिवहन करनाल डिपो से निकलने वाली बसें पूरे हरियाणा राज्य के मतदाताओं को जागरूक करने में मददगार बन रही हैं।