करनाल: लघु सचिवालय में धान की फसल की खरीद शुरू न होने से किसानों ने किया रोष प्रदर्शन, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Karnal, Karnal | Sep 23, 2024 लघु सचिवालय में धान की फसल की खरीद शुरू में होने से भारतीय किसान यूनियन द्वारा आज प्रदर्शन किया गया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सोपा गया। इस मौके पर किसान यूनियन के प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा 23 सितंबर से खरीद शुरू करनी थी परंतु इसको आगे बढ़ा दिया गया है जिससे किसानों को नुकसान होगा इसलिए खरीद कार्य जल्द शुरू किया जाए।