करनाल: जिला पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के दौरान अलग-अलग अपराधों में संलिप्त 40 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Karnal, Karnal | Sep 23, 2024 पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री शत्रुजीत कपूर भा.पु.से. के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक करनाल श्री मोहित हाण्डा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.09.2024 को जिला पुलिस द्वारा अपराधों को रोकने व अपराधीयों पर नकेल कसने के लिए आपरेशन आक्रमण चलाया गया, जिसके तहत पूरे जिले में कार्यवाही करने के लिए 52 पुलिस टीमों का गठन किया जिन्होंने 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया।