टीकमगढ़: टीकमगढ़ में सख्ती: 372 वाहनों की चेकिंग, 46 पर कार्रवाई, ₹13,700 का जुर्माना वसूला
मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग और बॉर्डर सुरक्षा अभियान चलाया गया। प्रमुख चौराहों से लेकर अंतर्राज्यीय सीमाओं तक रात्रिकालीन निगरानी तेज की गई। अभियान के दौरान 372 वाहनों की जांच में 46 चालक नियम तोड़ते पाए गए, जिन पर कार्रवाई करते हुए ₹13,700 का अर्थदंड वसूला गया। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।