टंडवा: अवैध कोल ट्रांसपोर्टिंग और सड़क निर्माण के विरोध में उतरे ग्रामीण, मंगलवार से करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
Tandwa, Chatra | Jun 1, 2026 टंडवा प्रखंड के वृंदा एवं आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने एनटीपीसी चट्टीबारियातु परियोजना से कोयला परिवहन हेतु जेआरएल कंपनी द्वारा कथित रूप से बनाए जा रहे निजी कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण का कड़ा विरोध किया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त चतरा को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि बिना किसी सरकारी अधिसूचना एवं वैधानिक स्वीकृति के किसानों की जमीन और प्राकृतिक संसाध