तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का गुरुवार को शुभारंभ किया गया महोत्सव की पहली शाम गुरुवार की संध्या 7:30 बजे से आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। नृत्य में जैसे-जैसे झांकियां प्रदर्शित की गई कार्यक्रम स्थल पर बना दर्शक दीर्घा दर्शकों की तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।