आरके पब्लिक स्कूल चौपाल में हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल टीम के चयन ट्रायल शुरू
चयनित खिलाड़ी नागपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व, प्रदेशभर के खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
चौपाल। आरके पब्लिक स्कूल चौपाल में 20 और 21 नवंबर को हिमाचल प्रदेश की जूनियर एवं सब-जूनियर टेनिस वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इन चयन ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
चयन प्रक्रिया के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन हिमाचल प्रदेश की टीम के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी 6 से 10 जनवरी 2027 तक महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाली 28वीं राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आरके पब्लिक स्कूल चौपाल में आयोजित इन ट्रायल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम बेहतर प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम रोशन करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो चौपाल