कुंडा: कुंडा तहसील में समाधान दिवस पर 244 में से मात्र 11 शिकायतों का हुआ निस्तारण
कुंडा ब्लॉक सभागार में शनिवार दोपहर 2 बजे आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम आकांक्षा जोशी ने 244 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मौके पर केवल 11 मामलों का निस्तारण हो सका। कार्यक्रम में डीएम और एसपी जैसे उच्चाधिकारियों की अनुपस्थिति चर्चा और असंतोष का विषय रही। एसडीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग को शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु निर्देश