बिहारीगंज में मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे हंसी मंडल डिग्री कॉलेज केंद्र पर दूसरी पाली में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। सोशल साइंस की परीक्षा के दौरान वीक्षक को शक होने पर जांच की गई, जिसमें एडमिट कार्ड से चेहरा मेल नहीं खाया। पकड़े गए युवक की पहचान रीशु कुमार के रूप में हुई है, जो छात्र दीपक कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था।