जहानाबाद: निजामुद्दीनपुर आदर्श नगर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, डॉक्टरों ने की पुष्टि
जहानाबाद के निजामुद्दीनपुर आदर्श नगर के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह बाइक समेत रोड किनारे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने रविवार रात्रि करीब 8 बजे इस संबंध में जानकारी दी कि घटना के बाद हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को सदर अस्पताल में लाया गया पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।