जहानाबाद: जहानाबाद लोदीपुर के पास बाइक सवार व्यक्ति को धक्का लगने से हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाली कहावत सड़कों पर आए दिन देखने को मिल रही है ।रविवार को लगभग 4 बजे पटना गया रोड में लोदीपुर के पास ऐसी ही घटना हुई एक बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार व्यक्ति बाइक सहित सड़क से दूर गिर गया और घायल हो गया , घायल व्यक्ति पटना से गया जा रहा था जिसे ग्रामीणों द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया