मोठ: गड्ढों में तब्दील सड़क ने बढ़ाई मुसीबत, जिम्मेदार बेपरवाह, द्वारका गांव के ग्रामीणों ने खुद संभाली व्यवस्था
Moth, Jhansi | Aug 17, 2026 मोठ क्षेत्र के द्वारका गांव में बदहाल सड़क और गड्ढों से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद फावड़ा उठाकर सड़क की सफाई और रास्ते को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।