तरबगंज: दुर्घटना में घायल किशोर की आखिरकार शनिवार को दर्ज हुई प्राथमिकी, वजीरगंज पुलिस ने शुरू की जांच
वजीरगंज के ग्राम पंचायत मंझारा अयोध्या पुरवा निवासी देवांश तिवारी पुत्र वीर के सड़क दुर्घटना में घायल मामले में शनिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।घायल के चाचा मानिकचन्द तिवारी की तहरीर के मुताबिक मंगलवार को वो भतीजे को बाइक पर बैठाकर दुर्जनपुर घाट बाजार जा रहा था। बलेश्वरगंज दुर्जनपुर मार्ग के गेंड़सर मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक की ठोकर से घायल हो गया था।