गुना: छोटी बगुनिया गांव में खेत की मेड को लेकर परिवार में मारपीट, दो घायल, तीन पर मामला दर्ज
Guna, Guna | Nov 29, 2025 गुना म्याना थाना की छोटी बगुनिया गांव में खेत की मेड को लेकर मारपीट हो गई। 29 नवंबर को थाने में दर्ज शिकायत में फरियादी मदन बरेला ने कहा, बीते रोज ससुराल में घर के बाहर बैठा था, तभी बड़ा साला कमदार उसके दो बेटे मांगीलाल अंकेश ने मेड को लेकर गाली दी, छोटे साले भूरा बरेला सास आरती से मारपीट की। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।