लालगंज: नगर परिषद कार्यालय में सभापति कंचन कुमार साह की अध्यक्षता में बैठक हुई, कई मुद्दों पर चर्चा
लालगंज नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को सभापति कंचन कुमार साह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में साफ-सफाई व्यवस्था, एनजीओ के कार्यों तथा हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट की समीक्षा की गई। कई वार्डों में हाई मास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा गया। सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए सुपरवाइजर व एनजीओ के साथ अलग बैठक करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान हल्का हंगामा भी हुआ।