सागर नगर: संबल राशि पाने दो साल से भटक रही महिला, जनसुनवाई में दिया आवेदन, महिला ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी
जैसीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम सागोनी की रहने वाली संध्या अहिरवार मंगलवार को सागर कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में पहुंची उन्होंने अधिकारियों को आवेदन सौंप कर संबल राशि देने की मांग की। महिला ने बताया कि उनके बेटे पुष्पेंद्र अहिरवार की 27 नवंबर साल 2021 को हत्या हो गई थी। शासन की संबल योजना के तहत राशि प्राप्त करने 2 साल से भटक रही हूँ।