सागर नगर: सागर में भारी बारिश विट्ठलनगर से भैंसा ग्राम को जोड़ने वाली पुलिया बही आवागमन बंद,शहर में जगह-जगह जल भराव
सागर शहर में बीती रात मंगलवार सुबह तक लगभग 65.5 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे सागर शहर के कई वार्डो में बाढ़ जैसे हालात बन गए जगह-जगह जल भराव की तस्वीर सामने आई। वहीं भारी बारिश से विट्ठल नगर से ग्राम भैंसा को जोड़ने वाली पुलिया भी बह गई, जिससे इस मार्ग का आवागमन बंद हो गया। बारिश से सागर स्मार्ट सिटी और नगर निगम की पोल भी खुल गई।