सागर नगर: सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े ने बजट में की गढ़पहरा में रोप वे और लॉजिस्टिक पार्क की मांग, मंत्रियों को सौंपे पत्र
भारत सरकार का बजट मंगलवार आज को पेश होगा। बजट के पहले सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े ने सागर संसदीय क्षेत्र को लेकर मांग पत्र भारत सरकार के मंत्रियों को दिए हैं।इसमें उन्होंने गढ़पहरा में रोप वें की स्थापना करने की मांग की है साथ ही यहां पर अन्य विकास कार्य करने के लिए सर्वे करने की मांग की है इसके अलावा उन्होंने सागर में लॉजिस्टिक पार्क की भी मांग की हैं।