सागर नगर: ग्राम रामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत मामले में परिजनों ने एसपी को दिया आवेदन,पुलिस पर आरोप लगाए
सागर जिले के शाहगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले रामपुर ग्राम में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देने आए मृतक के परिजनों के अनुसार उनके पुत्र लगभग 35 वर्षीय करन यादव के साथ उन्हीं के गांव के कुछ लोगों के मारपीट की और फिर उसे पेड़ से टांग दिया, जिससे करन यादव की जान चली गई।