हज़ारीबाग: जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक: अवैध खनन और परिचालन पर सख्ती के निर्देश
हजारीबाग जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में हुई।समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में उपायुक्त ने टास्क फोर्स की पिछली बैठक में दिये गये निदेश के अनुपालन की समीक्षा की। उपायुक्त ने विभिन्न संचार माध्यमों से प्राप्त अवैध बालू के उठाव तथा परिचालन की सूचना पर पुलिस तथा प्रखंड स्तर पर संबंधित अधिकारीयों को बेहतर कॉर्डिनेशन