घोरावल: घोरावल सीएचसी का राज्य टीम ने किया निरीक्षण, तीन घंटे चली जांच, इमरजेंसी वार्ड से दवा स्टोर तक परखी गईं व्यवस्थाएं
सोनभद्र जनपद के घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीए राज्य स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण शनिवार की दोपहर बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक चला।उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर डॉ. अनिल कुमार वर्मा और डॉ. रवि प्रकाश मिश्रा की टीम ने सीएचसी का दौरा किया। टीम ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।