मांट: 14 अगस्त को नोहझील में कांग्रेस की बैठक में हुई मारपीट मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mat, Mathura | Aug 21, 2026 नौहझील कस्बे के रामा पैलेस मैरिज होम में 14 अगस्त को आयोजित कांग्रेस की बैठक के दौरान विवाद हो गया था,और जमकर मारपीट हुई थी, आरोप है कि अपनी बात रखने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और उपाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने ग्राम नूरपुर निवासी राकेश और उनके साथियों के साथ अभद्रता व मारपीट की।